फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensioners

Shimla News: पेंशनरों की आक्रोश रैली में शिमला से 1200 पेंशनर होंगे शामिल

Fri, 21 Nov 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
तपोवन विधानसभा परिसर में करेंगे मंत्रियों का घेराव, सालों से लंबित मांगों को पूरा करने की उठाई मांग
विज्ञापन

पेंशनरों का आरोप-18 संगठनों की समस्याओं पर सरकार ने अब तक नहीं की वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने 28 नवंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित पेंशनरों की आक्रोश रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, जिला अध्यक्ष भाग चंद चौहान, जिला संयोजक मोहन ठाकुर, सह संयोजक बुद्धि राम जस्ता और महिला विंग की प्रमुख हेम प्रभा चौहान ने शिमला से जारी संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि जिला शिमला के 13 ब्लॉकों, शिमला शहरी क्षेत्र तथा रामपुर ब्लॉक से करीब 1200 पेंशनर रैली में भाग लेंगे।

नेताओं ने कहा कि पेंशनर तपोवन विधानसभा परिसर में मंत्रियों का घेराव करेंगे। संयुक्त संघर्ष समिति पहले ही सरकार को 14 सूत्रीय मांग पत्र भेज चुकी है। इसमें 18 संगठनों की प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है। नेताओं का आरोप है कि सरकार ने इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए अब तक पेंशनरों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया। समिति ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को आज तक संशोधित लीव इनकैशमेंट, कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी, 13 प्रतिशत डीए और तीन वर्षों से लंबित चिकित्सकीय बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। इससे पेंशनरों में भारी रोष है और वे आंदोलन को तेज करने के लिए तैयार हैं। पेंशनर नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ स्वयंभू लोग सरकार को गुमराह कर अपने राजनीतिक हित साधने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पेंशनर समुदाय ऐसे लोंगों को पहले ही अस्वीकार कर चुका है। समिति ने सरकार से आग्रह किया है कि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए जेसीसी की बैठक जल्द बुलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed