फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demand of himachal apple in nepal bangladesh

घाटी का रुख करने से कतरा रहे आढ़ती, देवभूमि के सेब को मिल रहे जबरदस्त दाम

Mon, 29 Aug 2016 10:56 AM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 29 Aug 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
Demand of himachal apple in nepal bangladesh

कश्मीर घाटी में तनाव और सूबे में कम फसल की वजह से हिमाचली सेब की मांग बढ़ गई है। घाटी की ओर रुख करने के बजाय नेपाल, बांग्लादेश के अलावा भारत की बड़ी मंडियों के आढ़ती और व्यापारी हिमाचली सेब की जमकर खरीद कर रहे हैं। वे हिमाचल पहुंचकर या चंडीगढ़-नई दिल्ली में हिमाचली सेब के मुंह मांगे दाम दे रहे हैं। रॉयल किस्म का सेब 80 से 90 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। यानी 28 किलो की एक पेटी को करीब 2500 रुपये तक रेट मिल रहे हैं। ओलों से दागी हो चुके सेब को भी चौंकाने वाले दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन


देश भर की मंडियों में हिमाचली सेब की रविवार तक 62,23,274 पेटियां (बॉक्स) पहुंच चुकी हैं जबकि पिछले वर्ष 28 अगस्त तक 99,44,497 पेटियां पहुंची थीं। इन दिनों शिमला और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सेब मार्केट में जा रहा है। किन्नौर जिले का सेब भी मार्केट में जाने को तैयार है।
विज्ञापन


न केवल नई दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू जैसी मंडियों में ही हिमाचल के सेब को अच्छे दाम मिल रहे हैं बल्कि नेपाल, बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों में भी इसकी अच्छी खरीद है। देशी और विदेशी मंडियों के व्यापारी हिमाचल में डटे हैं। वे आते ही अच्छे माल को लपक रहे हैं। कश्मीर घाटी का सेब इन दिनों मार्केट में आना शुरू  जरूर हुआ है, मगर ये कम पहुंच रहा है। घाटी में तनाव इसका सबसे बड़ा कारण तो है ही, इस बार वहां रेड डिलिशियस किस्मों की फसल भी बहुत अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल कम होने से दाम अच्छे
इस बार हिमाचल के निचले क्षेत्रों में कमजोर फसल है और ऊपर से कश्मीर घाटी में तनाव के कारण वहां जाने से आढ़ती और व्यापारी कतरा रहे हैं। इससे सेब के दाम बहुत चढ़े हुए हैं। पिछले साल से तुलना करें तो ये 1000 से 1500 रुपये प्रति पेटी ज्यादा हैं। -चौधरी नाहर सिंह, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन शिमला


हमारा फोकस हिमाचल के सेब पर

घाटी में हालात ठीक नहीं हैं। वहां जाने की व्यापारियों की हिम्मत नहीं है। स्थिति ठीक होने पर ही वहां जा पाएंगे। हमारा फोकस हिमाचल के सेब पर ही है। इन दिनों हम नेपाल और बांग्लादेश के बहुत से आढ़ती हिमाचल की मंडियों में आकर खरीद कर रहे हैं। यहां भी माल कम है और कश्मीर तो वजह है ही। इसीलिए ज्यादा रेट देने पड़ रहे हैं।
- संतोष कुमार सिंह, आढ़ती, काठमांडू, नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed