{"_id":"6a660729802bd844df0a72d6","slug":"demand-of-apples-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-759626-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में पहुंचीं सेब की 10 हजार पेटियां, 3900 रुपये में बिका किंग रॉट का बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में पहुंचीं सेब की 10 हजार पेटियां, 3900 रुपये में बिका किंग रॉट का बॉक्स
विज्ञापन
बीते दिनों हुई बारिश और शनिवार को अवकाश के बाद आपूर्ति में उछाल, दाम स्थिर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में रविवार को सेब की आवक में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। मंडी में सेब की करीब 10 हजार पेटियां पहुंचीं, जो पिछले दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी हैं।
आढ़तियों के अनुसार सीजन अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ चुका है और शिमला सहित अन्य सेब बहुल क्षेत्रों से रोजाना बड़ी मात्रा में फसल मंडी में पहुंच रही है। मंडी में इन दिनों गाला, रॉयल, किंग रोट, स्पर और रेड गोल्ड किस्म के सेब के अलावा नाशपाती की भी अच्छी आवक है। पहाड़ी फलों की बाहरी राज्यों में मांग ज्यादा होने से आपूर्ति बढ़ने के बावजूद सेब के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। मंडी में दाम स्थिर बने हुए हैं।
रविवार को मंडी में गाला किस्म का सेब 4,200 रुपये, रॉयल 3,900 रुपये, किंग रोट 3900, स्पर 2,600 रुपये, रेड गोल्ड 2,000 रुपये तथा नाशपाती 3,200 रुपये प्रति फुल बॉक्स तक बिकी। आढ़तियों के अनुसार हिमाचल के सेब की खेप दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के बड़े-बड़े शहरों में भेजी जा रही है। इन राज्यों में मांग ज्यादा होने से कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन
कोट
लगातार बारिश और अवकाश के बाद रविवार को मंडी में सेब की करीब 10 हजार पेटियां पहुंचीं। सभी सेब उत्पादक क्षेत्रों से फसल आने लगी है। बाहरी राज्यों में मांग अच्छी बनी हुई है, इसलिए आपूर्ति बढ़ने के बावजूद बाजार में दाम स्थिर हैं। आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने की उम्मीद है। -बिट्टू वर्मा, सचिव, आढ़ती एसोसिएशन, भट्ठाकुफर फल मंडी