{"_id":"642eda933aa19562be072da7","slug":"demand-increased-from-gujarat-and-maharashtra-wholesale-price-of-peas-reached-rs-60-per-kg-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गुजरात और महाराष्ट्र से बढ़ी डिमांड, 60 रुपये किलो पहुंचे मटर के थोक दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गुजरात और महाराष्ट्र से बढ़ी डिमांड, 60 रुपये किलो पहुंचे मटर के थोक दाम
Thu, 06 Apr 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Apr 2023 08:14 PM IST
सार
गुरुवार को मंडी में मटर 60 रुपये किलो के थोक भाव पर बिका। उपज के बढि़या दाम मिलने से किसान भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
पहाड़ी मटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात और महाराष्ट्र से हरे पहाड़ी मटर की मांग बढ़ने के बाद शिमला की ढली मंडी में मटर के थोक दामों में रिकार्ड वृद्धि हुई है। गुरुवार को मंडी में मटर 60 रुपये किलो के थोक भाव पर बिका। उपज के बढि़या दाम मिलने से किसान भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को करसोग, ठियोग, कोटखाई, रोहड़ू, चौपाल और सिरमौर से मटर की खेप मंडी पहुंची। बढि़या मटर को खरीदारों ने हाथों हाथ लिया। मटर की बोली 2,000 रुपये मन से शुरू हुई और 2,400 रुपये तक पहुंची। किसानों की मटर की 60 किलो की बोरी 3,500 से 3,600 रुपये तक बिकी। जिससे किसान उत्साहित नजर आए। वीरवार को मंडी में करीब 900 बोरी मटर पहुंचा।
विज्ञापन
एपीएमसी ढली के सचिव देवराज कश्यप ने बताया कि वीरवार को 55 से 60 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव पर मटर बिका है। करसोग, ठियोग और सिरमौर से करीब 900 बोरी मटर मंडी पहुंचा था। आने वाले दिनों में मटर के रेट और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
40 से 45 रुपये किलो बिका दागी मटर
ओलो की मार से प्रभावित दागी मटर भी मंडी में वीरवार को 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो बिका। आढ़तियों ने बताया कि इस साल मटर की फसल कम होने के चलते ओलों से प्रभावित मटर को भी संतोषजनक दाम मिल रहे हैं।