फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Demand for flowers increases ahead of Valentine's Day; preparations begin in Shimla markets.

Shimla: वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट

Sat, 07 Feb 2026 03:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Feb 2026 03:11 PM IST
सार

प्रेम और उत्साह के इस सप्ताह को लेकर खासकर युवाओं में हर साल भारी जोश देखने को मिलता है। वेलेंटाइन डे को लेकर बाजार में गुलाब के फूलों का कारोबार भी गति पकड़ने लगा है। 

विज्ञापन
Demand for flowers increases ahead of Valentine's Day; preparations begin in Shimla markets.
वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग। - फोटो : संवाद

विस्तार

वेलेंटाइन सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया है। शिमला शहर के बाजारों में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रेम और उत्साह के इस सप्ताह को लेकर खासकर युवाओं में हर साल भारी जोश देखने को मिलता है। वेलेंटाइन डे को लेकर बाजार में गुलाब के फूलों का कारोबार भी गति पकड़ने लगा है। फूलों के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि इसके लिए ऑर्डर आना शुरू हो गए हैं। शहर के फूल कारोबारियों ने वेलेंटाइन वीक को ध्यान में रखते हुए शिमला के बाजारों में दिल्ली, बंगलूरू और पुणे से ताजे गुलाब के फूल मंगवाए हैं। लाल, पीले, गुलाबी और सफेद गुलाबों की सबसे अधिक मांग है। फूल विक्रेता लालू ने बताया कि इस बार गुलाब की बिक्री में पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोज डे से लेकर वेलेंटाइन डे तक गुलाबों की मांग लगातार बढ़ती रहती है, ऐसे में पहले से ही पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया है। इसके अलावा गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की काफी भीड़ रही। दुकानदार शेंकी शर्मा ने बताया कि वेलेंटाइन डे को लेकर हर एक दिन के लिए अलग-अलग कार्ड बिक्री के लिए रखे हैं। इसके अलावा हार्ट (दिल) की पैकिंग में चॉकलेट और कई प्रकार के नए गिफ्ट भी बाजार में आए हैं जिन्हें युवा खूब पसंद कर रहे हैं। वेलेंटाइन सप्ताह के लिए बाजार में स्पेशल ऑर्डर पर बिना अंडे के केक बनाए जा रहे हैं जिसकी एडवांस बुकिंग कंग शुरू हो गई है। लोअर बाजार की जनता बेकरी के संचालक तरुण राणा ने बताया कि रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे और वेलेंटाइन डे जैसे हर दिन के हिसाब से अलग-अलग डिजाइन और फ्लेवर वाले केक तैयार किए जा रहे हैं। इसमें हार्ट शेप केक, रेड वेलवेट, चॉकलेट और फोटो केक की सबसे अधिक मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed