{"_id":"69df8060547291af8b043301","slug":"demand-for-33-reservation-raised-by-taking-out-padyatra-shimla-news-c-19-sml1002-706403-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पद यात्रा निकालकर उठाई \n33 फीसदी आरक्षण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पद यात्रा निकालकर उठाई 33 फीसदी आरक्षण की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर की चर्चा
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी नए भारत की पहचान : डॉ. पूर्णिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में बुधवार को महिला सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग की गई। टाउन हॉल ऑफ वुमन कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिला सशक्तीकरण पर मंथन किया गया।
महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण अधिनियम के समर्थन में पद यात्रा आयोजित की गई और महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठी। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर के नेतृत्व में नारी शक्ति फोरम एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दूसरे कार्यक्रम में दोपहर 2:00 बजे पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा में होटल ध्रुव से शुरू हुई और सीटीओ निकाली गई। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा, नेतृत्व और राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद हुआ।
मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. पूर्णिमा चौहान ने नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को नए भारत की पहचान बताया। प्रोफेसर मीनाक्षी पॉल ने कहा कि शिक्षा महिलाओं के सशक्तीकरण का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक और उच्च शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। एनजीओ की लीडर वंदना भागरा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। व्यवसायी रेणु बालजीज ने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन
यह अभियान नहीं, जनआंदोलन : ठाकुर
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक जनआंदोलन की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान, नवभारत की पहचान केवल नारा नहीं बल्कि एक संकल्प है जिसे हर स्तर पर साकार किया जा रहा है।
महिलाओं के बिना राष्ट्र का निर्माण अधूरा : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में महिलाओं की भूमिका निरंतर मजबूत हो रही है, उनकी भागीदारी के बिना राष्ट्र का निर्माण अधूरा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि उन्हें नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में भी समान भागीदारी मिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है जो देश के समग्र विकास को नई गति देगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देश भर की मातृ शक्ति में अलग ही उत्साह है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का से आभारी हूं।