हिमाचल के बड़ा भंगाल में फंसे दिल्ली के 9 सैलानी, तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेष विश्व से 6 महीने कटी रहने वाली कांगड़ा की दुर्गम घाटी बड़ा भंगाल में ट्रैकिंग करने गया दिल्ली के पर्यटकों का 9 सदस्यीय दल फंस गया है। नौ में से 3 पर्यटक घायल अवस्था में जिला प्रशासन के हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं।
डीसी रितेश चौहान के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन पर्यटकों का रेस्क्यू करने में जुट गया है। वीरवार को पर्यटकों का रेस्क्यू करने को जिला प्रशासन ने बड़ा भंगाल के लिए हेलीकॉप्टर भेजा, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से चौपर को पालमपुर में उतारना पड़ा।
अब शुक्रवार को मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर भड़ा भंगाल में फंसे ट्रैकरों को रेस्क्यू करेगा। बैजनाथ की एसडीएम सुनैना शर्मा ने बताया कि उन्हें बुधवार देर शाम सेटेलाइट से सूचना मिली थी कि दिल्ली से आए लगभग 9 पर्यटकों की टीम में से तीन दुर्गम घाटी बड़ा भंगाल में ट्रैकिंग के दौरान घायल हो गए हैं।
ट्रैकिंग के लिए मनाली से चले थे पर्यटक, तीन चलने में असमर्थ
पर्यटकों के पैर और कंधे में चोट आने से 3 पर्यटक चलने में असमर्थ थे, जबकि एक पर्यटक को आंशिक चोटें हैं। वीरवार को शिमला से बड़ा भंगाल के लिए चौपर ने उड़ान भरी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते चौपर लैँडिंग करने में असमर्थ रहा। शुक्रवार सुबह चौपर बड़ा भंगाल की ओर रवाना होगा।
ट्रैकिंग के लिए मनाली से चले थे पर्यटक
ट्रैकिंग के लिए गए दिल्ली निवासी पर्यटकों के दल के खाने-पीने की व्यवस्था बड़ा भंगाल के लोगों ने कर दी है। नौ सदस्यीय दल मनाली से पैदल 31 मई को बड़ा भंगाल पहुंचा था। सभी लोग सुरक्षित हैं। बड़ा भंगाल के निवासी इनका ख्याल रख रहे हैं।
बड़ा भंगाल जाते वक्त रास्ते में नौ में से तीन पर्यटक 28 मई को घायल हुए थे। हालांकि, चोटें ज्यादा नहीं थीं। इसके बाद तीनों घायल पर्यटक 31 मई को बड़ा भंगाल पहुंचे। तीनों घायल पर्यटकों के रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर भेजा है। - रितेश चौहान, डीसी