फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delhi to bhuntar air india flight.

नई उम्मीदें लेकर आया एयर इंडिया का विमान

Tue, 02 Sep 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 02 Sep 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi to bhuntar air india flight.

डेढ़ माह बाद भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। सोमवार सुबह आठ बजे एयर इंडिया का विमान 28 यात्रियों को दिल्ली से लेकर भुंतर पहुंचा। उसके बाद 8.25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एयर इंडिया की हवाई सेवाएं फिर से शुरू होने से कारोबारियों को पर्यटन कारोबार चमकने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


हालांकि डेढ़ माह पहले निजी कंपनी हिमालयन वुल्स ने सेवाएं देने की बात की थी लेकिन, कुछ उड़ानों के बाद एक अगस्त से उनकी उड़ानें भी बंद थी। एयर इंडिया कंपनी ने बरसात के चलते 22 जुलाई से भुंतर एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवाएं बंद कर दी थी।
विज्ञापन


करीब डेढ़ माह बाद सोमवार को फिर से दिल्ली से भुंतर के लिए एयर इंडिया के 48 सीटर विमान ने उड़ान भरी। मौसम खराब होने के कारण विमान करीब आधा घंटा देरी से पहुंचा। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर संदीप पुरी ने बताया कि दिल्ली से भुंतर के 28 यात्री और भुंतर से दिल्ली के लिए 18 यात्री रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक वाईके शर्मा ने बताया कि सोमवार से भुंतर एयरपोर्ट में हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। दिल्ली से भुंतर के लिए सप्ताह में छह दिन उड़ानें होंगी। मंगलवार को भुंतर के लिए उड़ान नहीं होगी।


होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर, मनाली स्टेक होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि हवाई सेवाएं शुरू होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई की आगामी दिनों में मनाली का पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed