{"_id":"69c04331e843c46b48028389","slug":"delhi-shimla-dharamshala-air-service-to-begin-in-april-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच अगले महीने शुरू होगी विमान सेवा, सीएम सुक्खू ने बजट भाषण में किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच अगले महीने शुरू होगी विमान सेवा, सीएम सुक्खू ने बजट भाषण में किया एलान
Mon, 23 Mar 2026 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:00 AM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने बजट भाषण के दौरान यह एलान किया। उन्होंने कहा कि विमान सेवा बहाल होने से प्रदेश में पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच अप्रैल माह से विमान सेवा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने बजट भाषण के दौरान यह एलान किया। उन्होंने कहा कि विमान सेवा बहाल होने से प्रदेश में पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
इस रूट पर विमान सेवा के संचालन के लिए प्रदेश सरकार और एलाइंस एयर के बीच हुए करार के अनुसार 12 करोड़ रुपये का भुगतान एलाइंस एयर को किया जा रहा था। 24 सितंबर, 2025 को तीन साल की करार अवधि समाप्त होने के बाद से शिमला के लिए हवाई सेवा बंद हो गई थी। इसके बाद शिमला से धर्मशाला और अमृतसर के लिए उड़ानें नहीं हो रही थीं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया से बंद पड़ी हवाई सेवा बहाल करने का मामला उठाया था।
विज्ञापन