{"_id":"64624da5357a6658e70925e7","slug":"delhi-capitals-team-reached-dharamshala-will-play-match-against-punjab-kings-at-hpca-stadium-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: धर्मशाला पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम, पंजाब किंग्स के खिलाफ एचपीसीए स्टेडियम में खेलेगी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2023: धर्मशाला पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम, पंजाब किंग्स के खिलाफ एचपीसीए स्टेडियम में खेलेगी मैच
Mon, 15 May 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 May 2023 08:51 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंची। दोपहर 1.45 बजे विमान से दिल्ली की टीम कप्तान डेविड वॉर्नर की अगुवाई में एयरपोर्ट पहुंचने के बाद धर्मशाला के होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
धर्मशाला पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचपीसीए स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंची। दोपहर 1.45 बजे विमान से दिल्ली की टीम कप्तान डेविड वॉर्नर की अगुवाई में एयरपोर्ट पहुंचने के बाद धर्मशाला के होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुई। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गगल एयरपोर्ट पहुंच कर ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
विज्ञापन
सोमवार को कप्तान डेविड वॉर्नर की अगुवाई में धर्मशाला पहुंची टीम के साथ पृथ्वी शॉ, ईशान शर्मा, एनरिच नॉर्खिया, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मिचेल मार्श, फिलिप साल्ट और अन्य खिलाडी एयरपोर्ट से बाहर आए। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली की टीम पंजाब के खिलाफ मैच खेलेगी। दिल्ली की टीम आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो चुुकी है, लेकिन पंजाब की टीम के नजरिए से यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है। इस मैच में जीत से पंजाब का दावा प्लेऑफ के लिए मजबूत होगा। वहीं, मंगलवार दोपहर को राजस्थान रॉयल्स की टीम भी अपने मैच के लिए धर्मशाला पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
दादा और रिकी पोंटिंग भी पहुंचे धर्मशाला
सोमवार को धर्मशाला पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ कोच रिकी पोंटिंग सहित भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भी धर्मशाला पहुंचे। वहीं टीम के साथ जुड़े आस्ट्रेलियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन भी मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को नजर आएंगे।
विज्ञापन
मंगलवार शाम छह बजे अभ्यास करेगी दिल्ली की टीम
मंगलवार को दिल्ली की टीम शाम छह बजे अपने मैच के लिए ग्राउंड में पसीना बहाएगी। वहीं पंजाब की टीम साढ़े चार बजे से अभ्यास करेगी।