{"_id":"686b7e3b81acdd0c510f75f3","slug":"delegation-of-himachal-pradesh-school-lecturer-association-will-meet-the-chief-minister-regarding-demands-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिक्षा मंत्री से मिला हिमाचल स्कूल लेक्चरर संघ का प्रतिनिधिमंडल, सीएम के समक्ष भी उठाएंगे मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिक्षा मंत्री से मिला हिमाचल स्कूल लेक्चरर संघ का प्रतिनिधिमंडल, सीएम के समक्ष भी उठाएंगे मांगें
Mon, 07 Jul 2025 01:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:29 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल 9 जुलाई को संघ के प्रदेश प्रधान अजय नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट करेगा।
विज्ञापन
मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला स्कूल लेक्चरर संघ का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल 9 जुलाई को संघ के प्रदेश प्रधान अजय नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट करेगा। लेक्चरर संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि लेक्चरर संघ ने अपनी लंबित मांगों का एजेंडा तैयार किया है। इसमें स्कूल प्रिंसिपल की पदोन्नति सूची जारी करने, लंबित डीए का भुगतान करने, कोर्ट केस के माध्यम से लंबित पड़े एरियर का एक मुश्त भुगतान करने, युक्तिकरण से शिक्षा नीति के अनुरूप करने व 1:30 के शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर करने, परीक्षा परिणाम के आधार पर शिक्षकों पर कार्रवाई करने से पहले परिस्थितियों की जांच करने के साथ अन्य मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
संघ के मुख्य सरंक्षक लोकेंद्र नेगी, महासचिव इंदर ठाकुर, चेयरमैन सुरिंदर पुंडीर ,कार्यकारी प्रधान दीप सिंह खन्ना, लेक्चरर संघ के प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी राजन शर्मा, मुख्य प्रेस सचिव जयराम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, सलाहकार चंद्र देव ठाकुर, वित्त सचिव सुरजीत सिसोदिया भी उपस्थित रहे। लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि सोमवार को शिक्षा मंत्री से भी लेक्चरर संघ के प्रदेश प्रधान अजय नेगी के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मिला है। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रेम प्रकाश दुल्टा, संजीव चौहान, नरेश पाल बलबान, जोता राजीव सपटा, विनोद कश्यप संजीव सूद शामिल रहे। लेक्चरर संघ ने अपनी लंबित पड़ी मांगों के बारे में शिक्षा मंत्री को भी अवगत करवाया है।
विज्ञापन