{"_id":"6a393d5ad4b8f72a060e5d27","slug":"deled-notification-released-for-annual-exams-know-the-last-date-for-online-admit-card-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड: वार्षिक परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी, जानें ऑनलाइन प्रवेश पत्र की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड: वार्षिक परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी, जानें ऑनलाइन प्रवेश पत्र की अंतिम तिथि
Mon, 22 Jun 2026 07:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:19 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने इसी साल अक्तूबर में होने वाली डीएलएड नियमित वार्षिक परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने इसी साल अक्तूबर में होने वाली डीएलएड नियमित वार्षिक परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत डीएलएड पार्ट-1 (बैच 2025-27) और डीएलएड पार्ट-2 (बैच 2024-26) के पात्र अभ्यर्थी अपने संबंधित शिक्षण संस्थानों के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश पत्र निर्धारित परीक्षा शुल्क सहित भेज सकेंगे।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि डीएलएड पार्ट-एक एवं पार्ट-दो (फुल सब्जेक्ट, रेगुलर) के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन एवं प्रवेश पत्र भेजने की प्रक्रिया एक जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया है कि आवेदन की समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित अंतिम तिथि यानी 31 जुलाई 2026 के बाद बोर्ड की ओर से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर ही अपने संस्थानों के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन