Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delay in laying cobble stone, mayor took the minister to the spot

Shimla News: कोबल स्टोन बिछाने में देरी, मंत्री को मौके पर ले गए मेयर

Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Delay in laying cobble stone, mayor took the minister to the spot
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत रिज मैदान पर कोबल स्टोन लगा रहा लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

काम पूरा करने के लिए ट्रैफिक रोकने की रखी थी मांग
जिला प्रशासन से नहीं मिल रही है अनुमति, देरी की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर कोबल स्टोन बिछाने के काम में देरी हो रही है। रिज पर वाहनों की आवाजाही रोककर इस काम को पूरा करने के लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी न मिलने से निर्माण कार्य लटक रहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को इस मामले को ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह के सामने उठाया।

मंत्री रिज पर आयोजित हिमाचल दिवस समारोह में शिरकत करने आए थे। समारोह के बाद महापौर, मंत्री को रिज का काम दिखाने के लिए मौके पर ले गए। मंत्री ने काम का निरीक्षण किया और जल्द इसे पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि रिज पर वाहनों की आवाजाही जारी रहने से इस काम में दिक्कत आ रही है। योजना के अनुसार स्कैंडल प्वाइंट से रिज मैदान स्थित तिरंगे तक कोबल स्टोन बिछना है। लोक निर्माण विभाग ने गेयटी थिएटर के सामने वाले हिस्से में तो कोबल स्टोन बिछा दिया है, लेकिन बाकी जगह काम शुरू करने के लिए ट्रैफिक रोकना जरूरी है। इस बारे में विभाग ने जिला प्रशासन के पास आग्रह भी किया था, लेकिन अभी इसे मंजूरी नहीं मिली है। प्रशासन का तर्क है कि आपातकालीन वाहनों की आवाजाही को देखते हुए इसे पूरी तरह से बंद नहीं कर सकते। मंत्री ने इस बारे में मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की। कहा कि आपातकालीन वाहनों के लिए कोई विकल्प रखा जाए।
विज्ञापन




नए परिसर पर सज सकता है समर फेस्टिवल का मंच
जून तक रिज मैदान के नए परिसर के तैयार होने की उम्मीद है। ऐसे में हर साल रिज टैंक पर सजने वाला समर फेस्टिवल का मंच इस बार नए रिज परिसर पर लगाया जा सकता है। महापौर ने कहा कि रिज टैंक पर पहले ही बड़ा मंच न लगाने को लेकर दिशा निर्देश है। अब रिज का नया परिसर न सिर्फ सुंदर बनेगा बल्कि चौड़ा भी होगा। समर फेस्टिवल, विंटर कार्निवाल समेत अन्य आयोजन अब नए परिसर पर करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article