फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delay in getting money, work on government projects affected

Shimla News: पैसा मिलने में देरी, सरकारी प्रोजेक्टों के कार्य प्रभावित

Thu, 04 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Delay in getting money, work on government projects affected
पीडब्ल्यूडी करवाता है अधिकतर सरकारी कार्य
विज्ञापन

नियमित रूप से नहीं मिल रहा पैसा, कार्यों में हो रही देरी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में वित्तीय कमी के चलते कई निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसमें सड़क से लेकर भवन निर्माण तक के कार्य शामिल हैं।
लोक निर्माण विभाग अन्य सरकारी विभागों के निर्माण कार्य करवाता है। इसमें छह प्रमुख विभागों के सबसे अधिक कार्य होते हैं। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी संस्थान, पशु पालन, पुलिस और आयुर्वेद विभाग शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के पास ज्यादातर भवन निर्माण के कार्य इन विभागों से ही आते हैं। लोक निर्माण विभाग किसी भी परियोजना पर कार्य करने से पूर्व 20 प्रतिशत राशि लेता है। इस राशि से निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर कार्य को शुरू किया जाता है। इस समय विभाग शिमला में सभी प्रमुख विभागों के 6 प्रोजेक्टों पर कार्य कर रहा है। इसमें अधिकतर प्रोजेक्टों के कार्य तय समय सीमा से पीछे चल रहे हैं। इसका कारण संबंधित विभागों से पैसे समय पर उपलब्ध न होना बताया जा रहा है। इससे ठेकेदारों को समय पर भुगतान करने में भी देरी हो रही है तथा विभाग पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है। निर्माण कार्यों में देरी से प्रोजेक्ट की लागत बढ़ जाती है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार इन कार्यों में देरी की वजह से विभाग के अन्य कार्य भी प्रभावित होते है।




कोट-
लोक निर्माण विभाग के डीएओ दीपक शर्मा ने कहा कि विभागों के प्रोजेक्ट के कार्य बजट की वजह से प्रभावित हो रहे हैं। इससे निगरानी और मूलभूत सुविधाओं की समय पर उपलब्धता करवाने में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article