फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dehuri fair started, deity Khudijal and Khodu circumambulated and blessed

Kullu News: देहुरी मेले में देवता खुडीजल और खोडू ने परिक्रमा कर दिया आशीर्वाद

Wed, 30 Aug 2023 08:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Aug 2023 08:13 PM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू जिले के देहुरी मेले के लिए देवता खुडीजल और खोडू का रथ सजकर तैयार हो गया है। 

विज्ञापन
Dehuri fair started, deity Khudijal and Khodu circumambulated and blessed
देहुरी मेला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के देहुरी मेले के लिए देवता खुडीजल और खोडू का रथ सजकर तैयार हो गया है। बुधवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे देवता खुडीजल 10 दिवसीय देहुरी मेले की परंपरा निभाने देवालय से बाहर निकले और देवता खोडू से साथ मेला स्थल की परिक्रमा कर लोगों को सुख-शांति व समृद्धि का आशीर्वाद दिया। हर साल रक्षाबंधन से शुरू होने वाले देहुरी मेले में रघुपुर घाटी की चार पंचायतों के साथ मंडी जिला के तीन पंचायतों के लोग मौजूद रहे। विधिवत रूप से देवता का मेला तीन सितंबर से शुरू होगा, लेकिन देव विधि के अनुसार मेला रक्षाबंधन के दिन से शुरू होता है। देहुरी में खुडीजल और खोडू देवता के रथों को सोने-चांदी के मोहरों से सजाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस दौरान देव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ढोल नगाड़ों की थाप पर देवता देवालय से बाहर निकले और करीब एक किलोमीटर की परिधि में परिक्रमा की गई। इसमें करशैईगाड़, लगौटी, टकरासी, फनौटी, बगड़ाथाच, बहली तथा झरेढ़ पंचायत के लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंगों और शहनाई की स्वरलहरियों में देवता संग देवलू भी झूम उठे। मेले के सफल आयोजन के लिए मंदिर कमेटी ने सभी तरह की तैयारियां पूरी की हैं। 8 सितंबर तक चलने वाले मेले में देवता टकरासी नाग के अवाला देवता गिरनी व अन्य देवी-देवताओं के आने की उम्मीद है। देवता के कारदार शेर सिंह ठाकुर, पुजारी रूप लाल शर्मा और परस राम ने कहा कि हर साल देवता खुडीजल का देहुरी मेला धूमधाम से मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed