{"_id":"6660660b281020802f051f06","slug":"dehra-ration-scam-food-and-supply-department-dissatisfied-with-the-reply-of-the-accused-warehouse-in-charge-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरा राशन घोटाला: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आरोपी गोदाम इंचार्ज के जवाब से असंतुष्ट, पुलिस में दर्ज होगा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरा राशन घोटाला: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग आरोपी गोदाम इंचार्ज के जवाब से असंतुष्ट, पुलिस में दर्ज होगा मामला
Thu, 06 Jun 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:00 AM IST
सार
देहरा स्थित राशन गोदाम से करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के राशन घोटाले में आरोपी राशन गोदाम इंचार्ज के जवाब से खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा स्थित राशन गोदाम से करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के राशन घोटाले में विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। आरोपी राशन गोदाम इंचार्ज के जवाब से खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग संतुष्ट नहीं है। अब आरोपी गोदाम इंचार्ज से विभागीय दंड संहिता के अंतर्गत गायब हुए राशन की बाजार कीमत के अनुसार दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। फिलहाल गोदाम इंचार्ज को देहरा स्थित गोदाम से हटाकर जिला मुख्यालय में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम का देहरा में राशन गोदाम है, जहां से क्षेत्र की 100 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत दालें, चीनी, नमक, तेल, गंदम, आटा और चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री पहुंचती है। लेकिन बीते माह गोदाम से करीब एक करोड़ कीमत का राशन गायब हो गया। गोदाम में इस राशन की एंट्री है, लेकिन उचित मूल्य की दुकानों पर यह राशन नहीं पहुंचा। डिपो संचालकों ने जब विभाग से इस बात की शिकायत की तो यह घोटाला उजागर हुआ। विभाग ने आरोपित राशन गोदाम इंचार्ज को पूर्व में दो नोटिस जारी किए थे, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। अब विभाग ने जैसे ही अंतिम नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई की बात की तो आरोपित गोदाम इंचार्ज जिला मुख्यालय पर अपना पक्ष लेकर पहुंच गया। लेकिन इससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी राशन गोदाम इंचार्ज ने कार्यालय में पहुंचकर अपना पक्ष रखा, लेकिन विभाग उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ है। अब उससे गायब हुए राशन की बाजार कीमत के अनुसार दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। गायब हुए राशन की पुलिस में एफआईआर और कर्मचारी का सस्पेंड करना निगम का काम है- पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी- पंकज शर्मा, मंडलीय प्रबंधक, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम कांगड़ा स्थित धर्मशाला।