फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dehgran PHC dedicated to the people

देहग्रां पीएचसी लोगों को समर्पित

Sat, 01 Oct 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dehgran PHC dedicated to the people
तीसा/चंबा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दूरदराज के गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं जिससे लोगों को घर-द्वार पर उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने ग्राम पंचायत बैरागढ़ स्थित देहग्रां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देहग्रां के खुल जाने से ग्राम पंचायत बैरागढ़ और साथ लगती पंचायत की जनता को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त होगा और स्थानीय लोगों को इलाज करवाने के लिए दूर तीसा अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसौरगढ़ और झज्जाकोठी में एक्सरे मशीन स्थापित कर दी गई है।
दोपहर के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या तीसा का भी विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चुराह में शिक्षा तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए उचित प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या तीसा में खोलना उनकी प्राथमिकता और एक सपना था जिसे आज पूरा किया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया और समस्त जनता को इसके लिए बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं में उद्यमिता की भावना का पोषण करने से उनके आर्थिक सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त हो, इस ध्येय की ओर निरंतर आगे बढ़ने में प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विधानसभा उपाध्यक्ष की मौजूदगी में 20 छात्राओं को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या तीसा में प्रवेश भी दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed