फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Defense Ministry gives approval to open 23 new Sainik Schools in the country including Himachal

Sainik Schools: हिमाचल समेत देश में 23 नए सैनिक स्कूल खोलने के लिए रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Sun, 17 Sep 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh एजेंसी/संवाद, नई दिल्ली/हमीरपुर
एजेंसी/संवाद, नई दिल्ली/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 Sep 2023 10:38 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि नए स्कूल संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अलावा सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और सोसायटी की ओर से निर्धारित साझेदारी मोड में नए सैनिक स्कूलों के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे।

विज्ञापन
Defense Ministry gives approval to open 23 new Sainik Schools in the country including Himachal
रक्षा मंत्रालय - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझेदारी मोड में हिमाचल प्रदेश समेत देश भर के 11 राज्यों में 23 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि नए स्कूल संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्धता के अलावा सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और सोसायटी की ओर से निर्धारित साझेदारी मोड में नए सैनिक स्कूलों के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बणी में यह स्कूल खुलेगा।

विज्ञापन


अभी सरकारी क्षेत्र में हमीरपुर जिला के अंतर्गत सुजानपुर टिहरा में, जबकि निजी क्षेत्र में सोलन के नालागढ़ में सैनिक स्कूल स्थापित है। अब प्रदेश में सैनिक स्कूलों की संख्या तीन हो जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार ने गैर सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल को मंजूरी दी है। ये पहल कक्षा 6 से शुरू करके क्रमबद्ध तरीके से शुरू की गई है। इस पहल के तहत सैनिक स्कूल सोसायटी ने देशभर के 19 नए सैनिक स्कूलों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


साझेदारी मोड के तहत नए सैनिक स्कूल खोलने के लिए आवेदनों के मूल्यांकन के बाद रक्षा मंत्री ने साझेदारी मोड में 23 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस पहल से पिछले पैटर्न के तहत कार्यरत मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों के अलावा सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में साझेदारी मोड के तहत कार्यरत नए सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। हिमाचल के अलावा उत्तर प्रदेश में मथुरा, लखनऊ, इटावा, हरियाणा में कुरुक्षेत्र में स्कूल खुलेंगे। आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक में एक-एक, छत्तीसगढ़ में चार, केरल, महाराष्ट्र में दो-दो, मध्य प्रदेश में तीन, राजस्थान में चार जिलों में स्कूल खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed