{"_id":"63108dfde32ab058df06383b","slug":"defense-minister-rajnath-singh-will-visit-himachal-on-september-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh HP Visit: 26 सितंबर को हिमाचल आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnath Singh HP Visit: 26 सितंबर को हिमाचल आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Thu, 01 Sep 2022 09:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Sep 2022 09:30 PM IST
सार
देश की आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत संपूर्ण देश में जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए हिमाचल प्रदेश की हर पंचायत में अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश की आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के तहत संपूर्ण देश में जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए हिमाचल प्रदेश की हर पंचायत में अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 सितंबर को कांगड़ा जिले की ज्वालामुखी तहसील के तहत ग्राम पंचायत भड़ोली में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस मौके पर साल 1947 से लेकर 2022 तक देश की सीमाओं और देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले सैन्य बलों के लगभग दो हजार परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख लेखराज राणा ने वीरवार को हमीरपुर परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भड़ोली समारोह के आयोजन से पहले, समिति के कार्यकर्ता सभी शहीदों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उन्हें राज्य स्तरीय समारोह के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति के कार्यकर्ता राज्य की सभी 3, 615 ग्राम पंचायतों में समारोह आयोजित करेंगे। भड़ोली समारोह पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा।
विज्ञापन