फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   defense minister nirmala sitharaman meeting with cantonment board members

छावनी क्षेत्रों से हट सकता है अंग्रेजों के जमाने का कानून, रक्षा मंत्री ने की बैठक

Tue, 08 May 2018 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कसौली (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, कसौली (सोलन) Updated Tue, 08 May 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
defense minister nirmala sitharaman meeting with cantonment board members

देश भर के छावनी क्षेत्रों को अंग्रेजों के जमाने के कानून से मुक्ति दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। दिल्ली में 62 छावनी परिषदों के उपाध्यक्षों और इन क्षेत्रों के सांसदों के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने बैठक की है। लिखित मांग पत्र लेने के बाद निर्मला सीतारमन ने एक कमेटी के गठन का फैसला लिया है।

विज्ञापन


यह कमेटी छह महीने में अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंपेंगी। इस रिपोर्ट के आधार पर अधिनियम 2006 में संशोधन के लिए लोकसभा में संशोधन विधेयक लाया जाएगा। यह जानकारी डगशाई छावनी परिषद के उपाध्यक्ष चितरंजन स्याल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने दिए कमेटी गठित करने के निर्देश

defense minister nirmala sitharaman meeting with cantonment board members
डगशाई छावनी परिषद के उपाध्यक्ष चितरंजन स्याल

स्याल ने बताया कि सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप की अगुवाई में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन को डगशाई की समस्याओं का निपटारा करने के लिए लिखित मांग पत्र सौंपा है। बैठक में मुख्य रूप से छावनी क्षेत्र में ब्रिटिश शासन काल से चले आ रहे अधिनियम 2006 में संशोधन के लिए सभी छावनी क्षेत्रों के सांसदों के माध्यम से प्रस्ताव रखा गया।

स्याल ने बताया कि डगशाई छावनी के तहत आने वाले 25 कृषक परिवारों को 1847 में कृषक भूमि लीज पर दी गई थी। केंद्रीय राजस्व विभाग में भी यह भूमि दर्ज है। रक्षा मंत्रालय ने अब इन परिवारों को दी गई भूमि की लीज खत्म कर दी है।

लीज खत्म होने से इन परिवारों पर बेरोजगारी का खतरा मंडराने लगा है। लीज को खत्म करने के फैसले को रद्द करने के लिए भी मांग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि एमईएस के तहत आने वाले व डगशाई तक पहुंचने वाली खस्ताहाल सड़कों को जल्द सुधारने और सड़कों पर लगाई जा रहीं स्ट्रीट लाइटों के काम में तेजी लाने की मांग भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed