{"_id":"58af1b4a4f1c1b8716b242f2","slug":"defamation-case-against-ten-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दस नेताओं पर दर्ज करवाया मानहानि का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दस नेताओं पर दर्ज करवाया मानहानि का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने भाजपा के दस नेताओं के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस के खिलाफ राज्यपाल को सौंपी गई चार्जशीट में विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी का भी नाम है। इससे उनका मानना है कि उन पर झूठे आरोप लगा कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि प्रदेश भाजपा के 10 नेताओं ने जो चार्जशीट में आरोप लगाया है वह बेबुनियाद है। विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला किन्नौर के सीजेएम कोर्ट में भाजपा नेताओं पर मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज, ठाकुर महेंद्र सिंह, रविंद्र रवि, डा. राजीव बिंदल, जयराम, विपिन परमार, रणधीर शर्मा और तेजवंत नेगी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। भाजपा ने जो चार्जशीट राज्यपाल को सौंपा है उन्होंने आरटीआई के तहत इसकी कॉपी ली है।
विज्ञापन
इसमें भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों, विभिन्न बोर्डों के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, अधिकारियों पर तथाकथित आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोप पत्र में कहा गया है कि विधानसभा उपाध्यक्ष के सह पर किन्नौर में अवैध खनन हो रहा है। विस उपाध्यक्ष के सह पर उनका भाई अवैध खनन कर रहा है, जो आरोप झूठा है।
उन्होंने कहा कि इस झूठे आरोप के बाद उन्हें मानसिक दु:ख हुआ है। इससे जनता के बीच उनकी छवि व आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है। इस झूठे आरोप पर उन्होंने भाजपा के 10 नेताओं जो चार्जशीट कमेटी के सदस्य हैं और उनके हस्ताक्षर है, उनके खिलाफ 499, 500 के तहत मामला दर्ज किया है।