फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deepak appointed head of Charitable Development Sabha Tutu

Shimla News: दीपक धर्मार्थ विकास सभा टुटू के प्रधान किए नियुक्त

Mon, 06 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deepak appointed head of Charitable Development Sabha Tutu
उत्तम को सौंपी महासचिव की जिम्मेवारी
विज्ञापन

विवेक और दिवाकर शर्मा संरक्षक किए मनोनीत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। धर्मार्थ एवं श्मशानघाट विकास सभा (पंजी) टुटू के सोमवार को नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें कार्यकारिणी के आठ पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। चुनाव अधिकारी एवं अधिवक्ता दिवाकर देव शर्मा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से दीपक कुमार को प्रधान चुना गया। वहीं वर्ष 2004 से लगातार महासचिव के पद पर कार्य कर रहे उत्तम सिंह कश्यप को एक मत से फिर से तीन वर्षों के लिए महासचिव पद के लिए चुना गया।


नगर निगम शिमला के टुटू और मजयाट वार्ड के पूर्व पार्षद अधिवक्ता विवेक शर्मा और अधिवक्ता दिवाकर देव शर्मा को सभा का संरक्षक मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त टुटू के अवतार सिंह को सभा का सलाहकार, सुरेंद्र कुमार और गोपाल जोशी को उपप्रधान, रंजन भारद्वाज को संयुक्त सचिव, सौरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष और लायक राम कौशल को लेखा परीक्षक चुना गया। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के मनोनयन के लिए उपरोक्त पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया। चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पहले महासचिव, उत्तम सिंह कश्यप ने श्मशानघाट की विभिन्न गतिविधियों के आय-व्यय को ब्योरा प्रस्तुत किया जिसे आम सभा ने ध्वनिमत से पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article