फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   deepa selected for marshal arts academy

मार्शल आर्ट में हुनर दिखाएगी प्रदेश की बेटी

Sun, 10 Aug 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sun, 10 Aug 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
deepa selected for marshal arts academy

रामपुर बुशहर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल किन्नू की छात्रा दीपा कुमारी मध्यप्रदेश राज्य मार्शल आर्ट अकादमी में बॉक्सिंग के लिए चुनी गई हैं। दीपा प्रदेश की इकलौती छात्रा खिलाड़ी हैं, जिनका चयन इस अकादमी के लिए हुआ है।

विज्ञापन


दीपा (15) को मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी में निशुल्क उच्चस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें आवास, भोजन, शिक्षा और खेल की निशुल्क सुविधा मिलेगी। किन्नू स्कूल में 11वीं की छात्रा दीपा ने खेल के साथ शिक्षा क्षेत्र में भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


दसवीं की वार्षिक परीक्षा 700 में से 513 अंक लेकर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। प्रधानाचार्या कुसुम शर्मा, डीपी दुर्गा प्रसाद और स्कूल स्टाफ ने दीपा को शुभकामनाएं दी हैं। बीते दिनों स्कूल प्रशासन ने दीपा को शानदार विदाई के साथ अकादमी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा के पिता केसर सिंह पेशे से किसान हैं और माता राधा देवी गृहिणी हैं। वह बॉक्सिंग के साथ-साथ बैडमिंटन और वॉलीबाल में भी स्कूल का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इससे पूर्व भी स्कूल की दो छात्राओं आठवीं की ललिता और छठी कक्षा की कल्पना का चयन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट अकादमी के लिए हो चुका है।

वहीं, दीपा कुमारी ने बताया कि इस बार अकादमी के लिए दो ही खिलाड़ी छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें एक दीपा और दूसरी ग्वालियर की आशुतोष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed