फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   decisions of hpu executive council meeting at shimla

एचपीयू की ईसी बैठक में बड़ा फैसला, प्रो. झारटा को वापस बुलाया

Tue, 23 Jan 2018 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 23 Jan 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
decisions of hpu executive council meeting at shimla

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ईसी बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर सेवाएं दे रहे समाज शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मोहन झारटा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने वापस बुला लिया है। 

विज्ञापन


उनकी एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लीव (ईओएल) रद्द कर दी है। अब उन्हें अध्यक्ष पद छोड़कर वापस एचपीयू में प्रोफेसर के पद पर ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के भाई जेबी नड्डा की प्रतिनियुक्ति को भी मंजूरी दे दी गई है। 
विज्ञापन


वसंत पंचमी पर छुट्टी के दिन सोमवार को एचपीयू के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुलाई ईसी की बैठक में ये फैसले लिए गए। बिजनेस स्कूल एंड मैनेजमेंट स्टडीज के शिक्षा प्रो. जेबी नड्डा यूजीसी के सीईसी में बतौर निदेशक सेवाएं देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झारटा को वापस बुलाने के लिए बताया ये कारण

decisions of hpu executive council meeting at shimla

वे उक्त पद पर एचपीयू से बिना किसी तरह का वेतन लिए सेवाएं दे सकेंगे, जब तक उनका कार्यकाल पूरा नहीं हो जाता। वहीं, कर्मचारी चयन आयोग में 17 जनवरी, 2017 को अध्यक्ष बनकर ईओई लेकर गए समाज शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मोहन झारटा की ईओएल को रद्द करने के लिए विभाग में चल रही शिक्षकों की कमी को आधार बनाया गया है।

विभाग में अब तक मास्टर इन सोशल वर्क में दो और एमए समाज शास्त्र में एक ही शिक्षक था। हालांकि, प्रो. झारटा को पदभार संभालने को कोई समयसीमा नहीं दी गई है। वैसे भी विवि में इन दिनों अवकाश चल रहा है। जाहिर है कि प्रो. झारटा छुट्टियों के बाद विभाग में ज्वाइन कर लेंगे। 

एमटीए, बीटीए कोर्स के नाम बदलने को मंजूरी 

decisions of hpu executive council meeting at shimla

विवि की अकादमिक परिषद की स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों को भी ईसी ने मंजूरी दी। इसमें विवि के वोकेशनल स्टडीज संस्थान के एमटीए कोर्स का नाम एमटीटीए (मास्टर इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट), बीटीए कोर्स का नाम बदलकर बीटीटीएम (बैचलर इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट) कर दिया जाएगा।

बीटीए के पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स के छात्रों को एनवायरमेंट कोर्स विषय पढ़ाए जाने और अर्थशास्त्र विभाग में एमए करने वाले विदेशी छात्रों को इंडियन इकॉनोमी के स्थान डेजेटेशन पढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed