फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision will be taken on opening of Kiratpur-Nerchowk fourlane after inspection of expert committee

Kiratpur-Nerchowk Fourlane: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन खोलने की तैयारी, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Fri, 28 Jul 2023 10:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jul 2023 10:30 AM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की एक्सपर्ट कमेटी जल्द फोरलेन का निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही फोरलेन खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Decision will be taken on opening of Kiratpur-Nerchowk fourlane after inspection of expert committee
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन को वाहनों के लिए खोलने को लेकर परियोजना निदेशक ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की एक्सपर्ट कमेटी जल्द फोरलेन का निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही फोरलेन खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। पहले निर्माण कार्य के चलते फिर बरसात के कारण फोरलेन को कैंची मोड़ से जकातखाना तक पिछले दो माह से बंद किया गया है। हालांकि जकातखाना से भवाणा तक फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। पहले मनाली तक फोरलेन के तीन चरणों का उद्घाटन प्रस्तावित था। लेकिन बरसात में पंडोह से आगे फोरलेन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे अब मनाली तक के फोरलेन के निर्माण के लिए लंबा समय लगेगा। लेकिन किरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन पर कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


कुछ जगह थोड़ा बहुत नुकसान है, जिसकी मरम्मत के लिए थोड़ा ही समय लगेगा। बताते चलें कि बरसात से फोरलेन को जो नुकसान हुआ है, उसका जायजा लेने के लिए एनएचएआई ने कमेटी का गठन किया है। इसमें एनएचएआई के सेवानिवृत बोर्ड सदस्य भी शामिल होंगे। यह कमेटी मंडी और कुल्लू में हुए नुकसान का जायजा लेगी। टीम के हिमाचल आने की पुष्टि भी हो गई है। लेकिन अभी समय निर्धारित नहीं हुआ है। जब टीम मंडी और कुल्लू में नुकसान का जायजा लेगी, उसी दौरान कैंची मोड़ से किरतपुर तक के फोरलेन का निरीक्षण भी करेगी। वहीं अगर एक्सपर्ट कमेटी को सब सही लगा तो उम्मीद है कि अगस्त के बाद किरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन को यातायात के लिए पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

किरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन को शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। एक्सपर्ट कमेटी जल्द फोरलेन का निरीक्षण करने आएगी। निरीक्षण के बाद तय होगा कि फोरलेन को शुरू किया जाएगा या नहीं, और अगर शुरू किया जाएगा तो कब तक शुरू होगा। -वरुण चारी,परियोजना निदेशक,एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed