{"_id":"608d5f4c8ebc3eb92e77ef81","slug":"decision-on-board-college-examinations-postponed-till-next-week-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अगले सप्ताह तक टला बोर्ड-कॉलेज परीक्षाओं पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अगले सप्ताह तक टला बोर्ड-कॉलेज परीक्षाओं पर फैसला
Sat, 01 May 2021 07:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 May 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं और कॉलेजों की परीक्षाओं को लेकर शनिवार को कोई फैसला नहीं हो सका। अगर अगले सप्ताह इस बाबत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में फैसला होने की संभावना है। फिलहाल, सरकार ने 17 मई तक बोर्ड कक्षाओं और कॉलेजों की परीक्षाओं को स्थगित किया है। परीक्षाओं के आयोजन करने या न करने को लेकर प्रदेश भर से सुझाव भी एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
इन सुझावों के आधार पर उच्च शिखा निदेशालय ने सरकार को प्रस्ताव भेजा हुआ है। बीते दिनों परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान करते हुए मुख्यमंत्री ने एक मई को इस मामले की समीक्षा करने को कहा था, लेकिन शनिवार को इस बाबत बैठक नहीं हुई। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा इन दिनों प्रदेश से बाहर चुनाव ड्यूटी के लिए गए हुए हैं। संभावित है कि इनके वापस लौटने के बाद ही सरकार परीक्षाओं को लेकर फैसला लेगी।
विज्ञापन