{"_id":"5bdaf4a9bdec22722526d6e2","slug":"deccan-flight-may-starts-for-bhuntar-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भुंतर के लिए हो सकती है डेक्कन की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से भुंतर के लिए हो सकती है डेक्कन की उड़ान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से भुंतर के लिए प्राइवेट एयरलाइंस की सेवाएं फिर शुरू हो सकती हैं। डेक्कन एयरवेज ने हवाई सेवाएं शुरू करने की समयसारणी 28 अक्तूबर को जारी की है। हालांकि, कुछ माह पूर्व भी डेक्कन एयरवेज ने समयसारणी जारी की थी, लेकिन यह तीन बार रद्द हो चुकी है।
विज्ञापन
अब दोबारा यह समयसारिणी जारी हुई है। उधर, सांसद रामस्वरूप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली से भुंतर प्राइवेट एयरलाइंस जैसे स्पाइसजेट, डेक्कन और अन्य उड़ानें शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
तर्क दिया है कि दिल्ली-चंडीगढ़ से भुंतर के लिए नियमित उड़ान न होने से पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दस वर्ष पूर्व भुंतर एयरपोर्ट में चार हवाई सेवाएं आती थीं। अब एक केवल एयर इंडिया की उड़ान होती है, जिसका शेड्यूल प्रभावित ही रहता है।
विज्ञापन
कश्मीर का माहौल ठीक न होने से फिल्मी दुनिया के कारोबारी और पर्यटक कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति आते हैं, मगर उन्हें नियमित हवाई सेवाएं नहीं मिल रही हैं। डेक्कन एयरवेज की सेवाएं शुरू होने से इलाके को भारी राहत मिलेगी।