{"_id":"90e065f6b4e904e40c57cdb90f7830a7","slug":"death-of-the-young-man-falling-in-sirmour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में युवक की ढांक में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में युवक की ढांक में गिरने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर जिला के थाना क्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत शुक्रवार देर रात को एक युवक की ढांक में गिरने से मौत हो गई। युवक विनोद कुमार (28) पुत्र अमर सिंह रात को अपने चाचा के घर से अपने गांव जावगा जा रहा था।
विज्ञापन
इस बीच रास्ता तंग होने के कारण उसका पांव फिसल गया और वह ढांक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। विनोद कुमार के घर न पहुंचने पर उसके परिजन देर रात तक उसका इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में तलाश करने पर उन्हें उसका शव खाई में मिला।
विज्ञापन
जिसकी सूचना बाद में संगड़ाह पुलिस को दे दी गई। उधर, इस संबंध में संगड़ाह थाना प्रभारी पंछी राम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन