फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   death of a 14-year-old teenager falling from the jamun tree

जामुन के पेड़ से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

Tue, 26 Jun 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब ( सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब ( सिरमौर) Updated Tue, 26 Jun 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
death of a 14-year-old teenager falling from the jamun tree

पांवटा पुलिस थाना के सामने मैदान में जामुन के पेड़ से गिरकर 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से करंट की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


पेड़ से गिरे बालक को सिर पर गहरी चोट आई थी। घायल अवस्था में बालक को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

पांवटा पुलिस में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को 10 हजार फौरी सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन


 सोमवार को पांवटा के वार्ड -10 निवासी सुनील कुमार सुपुत्र बलबीर सिंह जो कि मूल रूप से गिरिपार के कोटा पाब निवासी है। सोमवार को थाने के सामने मेला मैदान में सुनील कुमार जामुन के पेड़ पर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

death of a 14-year-old teenager falling from the jamun tree

बालक जामुन फल तोड़ रहा था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के चपेट में आ गया जिससे गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल पांवटा पहुँचाया। 

अस्पताल में वरिष्ठ डॉ. राजीव चौहान ने बालक को मृत घोषित किया। अस्पताल पहुंच कर मृतक बालक के परिजनों को कार्यकारी तहसीलदार पांवटा निहाल चंद कश्यप ने 10 हजार फौरी सहायता प्रदान की। 

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक सुनील का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed