{"_id":"167765ccf244641a7905f24ddc75b74b","slug":"death-in-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के चक्कर में महिला को मिली खौफनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल के चक्कर में महिला को मिली खौफनाक मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
Updated Sat, 30 May 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिले के घुमारवीं के डुमैहर गांव में पानी के टैंक में डूबने से एक महिला की मौत हो गई है। टैंक में गिरे मोबाइल फोन को निकालने के चक्कर में महिला की जान चली गई। महिला टैंक से मोबाइल निकालने का प्रयास कर रही थी कि गिर कर डूब गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग दो बजे डुमैहर गांव की कल्पना देवी पत्नी अमित कुमार घर पर ही थी। उसकी सास पशुओं को चारा लाने के लिए खेत गई थी। कुछ दिन पहले उसका मोबाइल टैंक में गिर गया था। जिसे निकालने के लिए महिला सीढ़ी लगाकर टैंक में उतरने लगी और किसी औजार से उसे निकालने का प्रयास करने लगी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टैंक में गिर गई।
विज्ञापन
इस वजह से पानी के बीच दम घुट जाने से उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर पर कल्पना देवी (26) और उसकी डेढ़ साल की बेटी मौजूद थी। बच्ची काफी देर से रो रही थी। पड़ोसियों ने उसके रोने की आवाज सुनी तो वह टैंक की ओर आए। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही भराड़ी थाना से पुलिस का दल एएसआई लवकेश की अगुवाई में मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए छानबीन कर रही है।