{"_id":"d32615edf42d5567f49193393738f975","slug":"dearness-allowance-to-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, पढ़ें कब मिलेगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, पढ़ें कब मिलेगा?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 24 Sep 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एसआईडीसी), सामान्य औद्योगिक निगम (जीआईसी) कर्मचारियों को 10 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसआईडीसी के निदेशक मंडल की 245वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 165वीं तथा हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक मंडल की 217वीं बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
राज्य औद्योगिक विकास निगम की बैठक की अध्यक्षता करते अग्निहोत्री ने निगम के कर्मचारियों को एक जनवरी, 2014 से 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा की। दो व्यापारिक घरानों के ऋण मामलों को एक मुश्त निपटारा करने को भी स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने कहा कि निगम को कार्यरत परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करना सुनिश्चित बनाना होगा। सरकार निगम को और अधिक संबल बनाने के लिए सहायता उपलब्ध करवाएगी। निगम के अधिकारियों को प्रदेश में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए और अधिक भूमि चिह्नित करने के भी निर्देश दिए।
निवेशकों को अब राज्य औद्योगिक विकास निगम से औद्योगिक प्लॉट खरीदने पर धारा 118 के तहत स्वीकृति देने की आवश्यकता नहीं होगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि जीआईसी की विभिन्न इकाइयों द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान जून माह तक 1285.01 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है, जिससे निगम को 140.52 लाख रुपये का लाभ हुआ है।
इस अवसर पर निदेशक मंडल के गैर सरकारी सदस्यों ने बहुमूल्य सुझाव दिए। हस्तशिल्प तथा हथकरघा निगम द्वारा 794.99 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। बैठक में रुई, ऊन, रेशम तथा पॉली खादी पर गांधी जयन्ती के बाद उपभोक्ताओं को 20-25 प्रतिशत की विशेष छूट देने को स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधान सचिव उद्योग आरडी धीमान, निदेशक उद्योग राजेन्द्र सिंह, विशेष सचिव वित्त राजेश शर्मा भी बैठकों में उपस्थित थे।