फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dead rat found in chana dal packets of cheap ration depot in shilai sirmour himachal

सिरमौर: सस्ते राशन के डिपो की पैकेट बंद चना दाल में निकला मरा हुआ चूहा

Tue, 25 Jan 2022 10:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jan 2022 10:39 PM IST
सार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के गृह क्षेत्र से ही यह घटना सामने आई है। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद निगम के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बोकाला पाब के पंचराम ने यहां के सहकारी डिपो से चने की दाल पिछले माह खरीदी थी, जिसे अब उन्होंने खोलकर देखा तो उसमें मृत चूहा मिला। 

विज्ञापन
Dead rat found in chana dal packets of cheap ration depot in shilai sirmour himachal
पैकेट बंद चना दाल में निकला मरा हुआ चूहा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की शिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक उचित मूल्य की दुकान से खरीदे गए चने की दाल के बंद पैकेट से मृत चूहा मिला है। इस घटना की वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना शिलाई के कफोटा क्षेत्र के बोकाला पाब की है। जहां एक उपभोक्ता को दाल में मृत चूहा मिला है। अहम बात यह है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के गृह क्षेत्र से ही यह घटना सामने आई है। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद निगम के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बोकाला पाब के पंचराम ने यहां के सहकारी डिपो से चने की दाल पिछले माह खरीदी थी, जिसे अब उन्होंने खोलकर देखा तो उसमें मृत चूहा मिला।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दाल के पैकेट को जब खोला गया तो पैकेट के अंदर मरा हुआ चूहा पाया गया, जिसके बाद उसके होश उड़ गए। इस दौरान वहीं पास में खड़े एक व्यक्ति ने सारे प्रकरण की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि बलदेव तोमर इसी विधानसभा के हैं और उनके ही गृह क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही बोकाला-पाब डिपो होल्डर को बिक्री बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को स्वयं मौके पर जाकर मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed