फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dead body taken out of grave after two and a half months on the possibility of murder

हत्या की आशंका पर ढाई माह बाद कब्र से बाहर निकाला शव

Tue, 16 Mar 2021 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body taken out of grave after two and a half months on the possibility of murder
ढाई माह बाद कब्र से बाहर निकाला शव - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के अंतर्गत हरिपुर टोहाना में हत्या की आशंका के चलते करीब ढाई माह बाद पुलिस ने व्यक्ति का शव कब्र से निकाला है। मृतक के छोटे भाई ने हत्या के आरोप लगाए हैं। एसडीएम के आदेश के बाद अब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई हरिपुर टोहाना निवासी शाहिद अली (30) और चाचा दरियां खान के अनुसार 30 दिसंबर 2020 को नूर हसन (32) पुत्र तेज अली की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। नूर हसन घर पर औंधे मुंह गिरा मिला था। हाथ और पैर मुड़े थे। हार्ट अटैक से मृत्यु होना मानकर शव को दफनाया गया। बाद में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो हत्या की आशंका हुई।                          
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने डीएसपी पांवटा को इसकी लिखित शिकायत सौंपी। साथ ही कुछ लोगों पर हत्या का संदेह भी जताया। नियमानुसार कब्र से शव निकालने के लिए एसडीएम की अनुमति जरूरी थी। लिहाजा, अनुमति के लिए परिजनों ने एसडीएम पांवटा को पत्र भी लिखा। एसडीएम से आदेश मिलने पर पुरुवाला थाना पुलिस और मेडिकल विभाग से वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्र से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव गल गया था। चिकित्सकों की टीम ने इसे पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजने का फैसला लिया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि एसडीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकाला गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेजा जा रहा है। पुरुवाला पुलिस टीम गहनता से इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed