{"_id":"57bb10ea4f1c1b8c63d4fbe7","slug":"dead-body-rumour-in-water-tank-spread-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक में शव की अफवाह ने दौड़ाए नगर निगम के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक में शव की अफवाह ने दौड़ाए नगर निगम के अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Aug 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के हरविंगटन चौक स्थित पानी के टैंक में बच्चे का शव होने की सूचना के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार शाम टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टैंक को खाली करवा कर जांच की गई। जांच के बाद टैंक में कोई शव नहीं मिला।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र गिल, अधिशासी अभियंता जितेंद्र गर्ग और सहायक अभियंता आदर्श भोटा की मौजूदगी में निगम कर्मियों ने टैंक की जांच की। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र गिल ने बताया कि सूचना के बाद भराड़ी में कलस्टन के पास हरविंगटन टैंक का निरीक्षण किया गया है। टैंक में कोई शव नहीं मिला है।
विज्ञापन
नगर निगम ने पानी के टैंकों की सफाई के लिए निर्धारित शेड्यूल के तहत इस साल 29 जनवरी और 15 जुलाई को टैंक की सफाई की है। इसी महीने 10 अगस्त को इस टैंक के पानी और भराड़ी में पब्लिक टैप के पानी के सैंपल जांच के लिए भरे गए थे। आईजीएमसी की लैब में पानी के सैंपलों की जांच करवाई गई। 12 अगस्त को आई रिपोर्ट में दोनों सैंपल एक्सीलेंट पाए गए हैं।
विज्ञापन