फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dead Body of mc shimla Accounts Officer found hanging in Mehli; had left for home after taking a half-day leav

Shimla: फंदे से लटका मिला नगर निगम के लेखा अधिकारी रामेश्वर का शव, आधे दिन की छुट्टी लेकर गए थे घर

Fri, 08 May 2026 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2026 10:31 PM IST
सार

शिमला में नगर निगम में तैनात उपनियंत्रक एवं लेखा अधिकारी रामेश्वर शर्मा का शव शुक्रवार दोपहर को संदिग्ध हालात में उनके मैहली स्थित घर पर फंदे से लटका मिला है। 

विज्ञापन
dead Body of mc shimla Accounts Officer found hanging in Mehli; had left for home after taking a half-day leav
एमसी शिमला के लेखा अधिकारी रामेश्वर शर्मा(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम में तैनात उपनियंत्रक एवं लेखा अधिकारी रामेश्वर शर्मा का शव शुक्रवार दोपहर को संदिग्ध हालात में उनके मैहली स्थित घर पर फंदे से लटका मिला है। रामेश्वर शर्मा को बीते साल ही नगर निगम में लेखा अधिकारी के पद पर तैनाती मिली थी। इससे पहले वह पंचायतीराज विभाग समेत अन्य विभागों में सेवाएं दे चुके थे। पुलिस के अनुसार घटना के समय उनकी पत्नी और बेटा घर पर नहीं थे। करीब 45 वर्षीय मृतक रामेश्वर शर्मा मूलत: रोहड़ू के सीमा गांव के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से छोटा शिमला थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर निगम के अनुसार रामेश्वर शर्मा रोज की तरह शुक्रवार सुबह दफ्तर पहुंचे और यहां कुछ फाइलें निपटाईं। इसके बाद अचानक आधे दिन की छुट्टी ली और घर लौट गए।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल सकेगा माैत के सही कारणों का पता
कर्मचारियों के अनुसार घर रवाना होने से पहले कार्यालय के एक कर्मचारी को सैलरी स्लिप तैयार करने को भी कहा था। पुलिस के अनुसार उनकी पत्नी को घर पहुंचने पर शव फंदे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। वहीं आईजीमएसी अस्पताल में पहुंची लेखा अधिकारी की पत्नी की तबीयत भी शुक्रवार शाम को बिगड़ गई। इसके बाद से उन्हें अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी दौड़े कर्मचारी-अधिकारी
नगर निगम आयुक्त कार्यालय में दोपहर के समय सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक चल रही थी। बाकी दिन लेखा अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहते थे लेकिन शुक्रवार को वह बैठक से पहले ही घर चले गए। बैठक के दौरान ही अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके बारे में सूचना मिली जिसके बाद सभी आईजीएमसी रवाना हुए। रामेश्वर शर्मा को इन दिनों पंथाघाटी, कसुम्पटी और छोटा शिमला वार्ड के नोडल अफसर बनाए गए थे। बाकी अधिकारियों की तरह इन्हें इन तीन वार्डाें की सफाई व्यवस्था जांचने का भी जिम्मा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed