{"_id":"633f10cf803ed93fbe29ee64","slug":"dead-body-of-a-youth-drowned-in-beas-river-recovered-search-for-another-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: ब्यास नदी में डूबे एक युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ब्यास नदी में डूबे एक युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
Thu, 06 Oct 2022 11:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:05 PM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जब एनडीआरएफ की टीम देहरा पहुंची, तो डूबे युवक साहिल (17) पुत्र विजय कुमार निवासी देहरा का शव नदी में ऊपर आ गया था।
विज्ञापन
डूबने से मौत(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्यास नदी में बीते दिन दो अलग-अलग जगह डूबे दो युवकों में से एक का शव मिल गया है। जबकि दूसरे युवक को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन गुरुवार शाम तक भी जारी रहा। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जब एनडीआरएफ की टीम देहरा पहुंची, तो डूबे युवक साहिल (17) पुत्र विजय कुमार निवासी देहरा का शव नदी में ऊपर आ गया था। उसके बाद टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरे डूबे युवक राहुल निवासी दयाल (नैहरनपुखर) का कोई पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम ने वीरवार को दिनभर ब्यास नदी में सर्च ऑपरेशन जारी रखा। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार यदि वीरवार को युवक का पता नहीं चलता है तो शुक्रवार को भी सर्च आपरेशन जारी रहेगा। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि एक युवक का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
यह है मामला
उपमंडल के नैहरन पुखर के दयाल का राहुल पुत्र विजय कुमार बुधवार बाद दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ पार्टी मनाने यहां आया था। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लड़के नदी में नहाने लगे। नहाते समय राहुल डूबने लगा। बाकी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह लापता हो गया। जबकि दूसरे मामले में देहरा बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान चलाने वाले विजय का छोटा बेटा साहिल बुधवार सुबह से लापता था।
विज्ञापन