{"_id":"631087dc8f77bb55f651e22e","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-soaked-in-blood-in-hadsar-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: हड़सर से 100 मीटर दूरी पर खून से लथपथ मिला अज्ञात श्रद्धालु का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: हड़सर से 100 मीटर दूरी पर खून से लथपथ मिला अज्ञात श्रद्धालु का शव
Thu, 01 Sep 2022 05:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Sep 2022 05:55 PM IST
सार
चंबा जिले में हड़सर से 100 मीटर दूरी पर मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात श्रद्धालु का शव मिला है। पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
श्रद्धालु का शव मिला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हड़सर से 100 मीटर दूरी पर मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात श्रद्धालु का शव मिला है। वीरवार सुबह के समय जब श्रद्धालु मणिमहेश की तरफ जा रहे थे तो उनकी नजर पत्थर पर खून से लथपथ युवक पर पड़ी। इसकेे बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
भरमौर थाना से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को उठाकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पर शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक आठ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन