फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DDU suicide case: CM Jairam takes strict cognizance, seek inquiry report in five days

डीडीयू आत्महत्या मामला: सीएम जयराम ने लिया कड़ा संज्ञान, पांच दिन में तलब की जांच रिपोर्ट

Thu, 24 Sep 2020 08:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Sep 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
DDU suicide case: CM Jairam takes strict cognizance, seek inquiry report in five days
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना पॉजिटिव महिला की आत्महत्या के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दीनदयाल अस्पताल शिमला में हुई कोविड पॉजिटिव महिला की खुदकुशी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस घटना की उन्हें पीड़ा है। इस बारे में सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग से पांच दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने एडीएम शिमला को जांच का जिम्मा सौंपा है। मंगलवार आधी रात को शिमला के डीडीयू अस्पताल में चौपाल निवासी महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के घंटों बाद तक स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचना तक नहीं थी। इससे इस अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए किए गए प्रबंधों की भी पोल खुली है। माना जा रहा है कि इलाज ठीक से न होने और अस्पताल में उपेक्षा के चलते अवसाद में महिला ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


इस महिला की ठीक से काउंसलिंग भी नहीं की गई, जबकि सरकार की ओर से कई बार निर्देश जारी किए गए हैं कि कोविड मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य का 20 डॉक्टरों को ध्यान रखना होगा। विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष अस्पतालों में अव्यवस्था को लेकर सरकार को घेर चुका है। ऐसे में अब इस नए प्रकरण से विपक्ष को सदन से बाहर भी सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया है। इसी के डैमेज कंट्रोल के लिए सरकार ने आनन-फानन में एडीएम शिमला को जांच का जिम्मा सौंप दिया है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed