{"_id":"5f6c9dc08ebc3e477177b829","slug":"ddu-hospital-sent-40-patients-home-on-the-second-day-of-the-coronavirus-positive-woman-s-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव महिला की आत्महत्या के दूसरे दिन डीडीयू अस्पताल ने घर भेजे 40 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव महिला की आत्महत्या के दूसरे दिन डीडीयू अस्पताल ने घर भेजे 40 मरीज
Fri, 25 Sep 2020 10:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) रिपन अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) रिपन अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला की आत्महत्या के बाद गुरुवार को अव्यवस्था से बचने के लिए अब मरीजों को घर भेजना शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को एक साथ 40 मरीजों को घर भेजा गया है।
विज्ञापन
कोविड के नए नियमों के मुताबिक इन सभी के दस दिन पूरे होने और लक्षण न होने का हवाला दिया जा रहा है। लेकिन, कुछ तीमारदारों ने इस पर सवाल उठाए हैं। डीडीयू के एमएस लोकेंद्र शर्मा ने 40 मरीजों को घर भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल प्रबंधन समेत तमाम डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकने को लेकर वीरवार को हड़कंप का माहौल बना रहा। एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी मामले की जांच में जुटे रहे तो दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार में तैनात डॉक्टरों के सुर बदले नजर आए।
विज्ञापन
तीमारदारों ने बताया कि अब डॉक्टर मरीजों के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। काढ़े-नाश्ते समेत दवा ली या नहीं, इसकी जानकारी ले रहे हैं। तीमारदारों ने बताया कि यह व्यवस्था एक दिन न होकर हर समय होनी चाहिए ताकि दाखिल मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।