DDU: खून बेकार फेंकने पर कार्रवाई, ब्लड बैंक इंचार्ज को हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीयू में बेशकीमती खून को बेकार बहाने के मामले में स्वास्थ्य महकमे ने कड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल के ब्लड बैंक के इंचार्ज को हटा दिया गया है। ये अब ओपीडी में बैठेंगे। इनके स्थान पर नए इंचार्ज की नियुक्ति कर दी गई है।
निदेशक ने अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना राव को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एकत्र ब्लड को रेगुलर सुपरवाइज करें। ताकि, इस तरह का मामला फिर सामने ने आया।
उन्होंने बताया कि मामला सामने आने के बाद ब्लड बैंक के इंचार्ज को हटा दिया है और इनके स्थान पर दूसरे इंचार्ज की तैनाती कर दी गई है। छानबीन की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे।
स्वास्थ्य निदेशक ने कहा है कि 21 यूनिट खून बहाने के मामले की जांच अभी चली है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक जून से लेकर छह जून तक दो यूनिट खून डिस्कार्ड किया है। इस खून में लिपिडिमिया रोग बताया था। इस कारण यह ब्लड किसी व्यक्ति को नही चढ़ाया जा सकता था।
कार्रवाई की, पर सफाई भी दे दी
खून फेंकने के मामले में कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य महकमे ने इस पर सफाई भी दे दी है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बलदेव ठाकुर ने बताया कि यह आरोप गलत हैं कि अस्पताल में 52 यूनिट खून फेंका है। हकीकत में जनवरी माह से लेकर जून माह तक 31 यूनिट खून को डिस्कार्ड किया गया है।
कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने पर नही चढ़ाया जा सकता खून
जून माह में फेंके गए ब्लड में कोलेस्ट्राल की मात्रा ज्यादा होने के कारण खून को डिस्कार्ड किया गया है। चिकित्सकों की राय के अनुसार यह खून भी मरीजों को नहीं चढ़ाया जा सकता है।
जनरल ओपीडी में ड्यूटी देंगे डॉक्टर
ब्लड बैंक के इंचार्ज अब जनरल ओपीडी में ड्यूटी देंगे। मामला सामने आने के बाद विभाग की ओर से यह कार्रवाई की है। डीडीयू में डॉ. अनीता कुमारी को ब्लड बैंक का इंचार्ज बनाया गया है। डॉ. ने माइक्रोबायोलॉजी में एमडी की है।