फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DC shimla said Three proposals worth Rs 125 crore will be sent for approval of State Disaster Management Autho

Shimla: डीसी बोले- राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मंजूरी को भेजे जाएंगे 125 करोड़ के तीन प्रस्ताव

Fri, 12 Sep 2025 12:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Sep 2025 12:59 PM IST
सार

डीडीएमए की बैठक में लगभग 125 करोड़ रुपये के तीन प्रस्तावों को राज्य आपदा मिटिगेशन फंड  के माध्यम से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजने की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

विज्ञापन
DC shimla said Three proposals worth Rs 125 crore will be sent for approval of State Disaster Management Autho
डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई डीडीएमए की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पांच प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसमें लगभग 125 करोड़ रुपये के तीन प्रस्तावों को राज्य आपदा मिटिगेशन फंड  के माध्यम से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजने की स्वीकृति प्रदान की गई है।  बैठक में शिमला नगर निगम के दायरे में 90 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। नगर निगम क्षेत्र में जहां पर भी आपदा होने की संभावना है या फिर पहले आपदा की घटनाएं हो चुकी हैं, उन क्षेत्रों के जीर्णोद्वार एवं सुरक्षा के लिए उक्त राशि के तहत कार्य किया जाएगा। वहीं दूसरा प्रस्ताव कृष्णानगर के समीप स्लाटर हाउस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए है। इस प्रस्ताव के तहत 14.98 करोड़ रुपये अनुमानित राशि तय की गई।

विज्ञापन


वहीं तीसरे प्रस्ताव में रामचंद्रा चैक से हेनाल्ट पब्लिक स्कूल, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी जाखू आदि क्षेत्र सिकिंग जोन बन चुका है। ऐसे में इनके पुनर्स्थापन पर 19.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि तीन प्रस्तावों के साथ वीडियो और फोटोग्राफी रिपोर्ट भी संलग्न की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस बारे में निर्देश देते हुए कहा कि आपदा से निपटने के लिए प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से पुनर्स्थापन के कार्य किए जाएं। इसी कड़ी में ये प्रस्ताव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजे जाएंगे। वहीं दो अन्य प्रस्ताव में खामियां होने के कारण उपायुक्त ने पुन: प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसमें ठियोग के तहत पंडर केंची से चटोग मार्ग के लिए 2 करोड़ और रझाणा से सावी रोड़ के लिए 1.35 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। बैठक में नगर निगम आयुक्त भूपिंद्र कुमार अत्री सहित लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed