बुजुर्गों को सहारा देने के लिए विभाग की नई योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में वृद्ध महिलाओं को आसरा दिलाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नई कवायद शुरू की है। वृद्ध महिलाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में डे केयर सेंटर खोलने की कोशिश की जाएगी। विभाग एनजीओ की मदद लेने पर विचार कर रहा है। विभाग का प्रयास है कि 1 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय सीनियर सिटीजन डे तक ऐसे समाजसेवी संगठनों के जरिये हर जिले में कम से कम एक डे केयर सेंटर खोला जाए।
विभाग के अधिकारियों का प्रयास है कि हर जिले में डे केयर सेंटर खोले जाएं। ऐसे सेंटर के संचालन में कर्मचारियों और बजट की कमी कई बार आड़े आती है। ऐसे में विभाग ऐसे सामाजिक संगठनों से संपर्क कर रहा है, जो वृद्धों के लिए काम कर रहे हैं। विभाग की
सचिव अनुराधा ठाकुर ने बताया कि सभी डीसी और जिला समाज कल्याण अधिकारियों को ऐसे एनजीओ से संपर्क करने को कहा गया है। पहली कोशिश है कि सभी जिलों में डे केयर सेंटर खोले जाएं। इनमें भी चूंकि महिलाओं की अपनी जीवनशैली होती है, ऐसे में वृद्ध महिलाओं के लिए अलग से डे केयर सेंटर खोलने की भी कोशिश की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर भी होगा शुरू
अनुराधा ठाकुर ने बताया कि विभाग की पहली कोशिश सभी जिलों में डे केयर सेंटर बनाने की है। एक बार ये सेंटर खुल जाएं, इनका संचालन शुरू हो जाए, इसके बाद विभाग एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू करेगा। वृद्धों के लिए शुरू होने वाले इस हेल्पलाइन नंबर पर वे अपनी परेशानी दर्ज करा सकेंगे। अन्य विभागों से भी तालमेल बनाया जाएगा।
एक अक्तूबर को होंगे कार्यक्रम
विभागीय सचिव ने बताया कि 1 अक्तूबर को दुनिया भर में इंटरनेशनल डे ऑफ सीनियर सिटीजन मनाया जाएगा। हिमाचल में भी सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम होंगे। प्रयास किए जा रहे हैं कि डे केयर सेंटरों को इस तिथि तक खोला जाए, ताकि वृद्धों को उस दिन यह सौगात दी जा सके।