{"_id":"f6e42df0e8960d1cae7647527caf909d","slug":"day-after-husband-dies-of-heart-attack-woman-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के गम में पत्नी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के गम में पत्नी ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले की तल्याहड़ पंचायत में पति की मौत के गम में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पति के आकस्मिक निधन के बाद पत्नी गम में रहने लगी थी। दोनों की मौत का कारण हार्ट अटैक होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश विश्वकर्मी विकास सभा मंडी सदर इकाई के सलाहकार मनोज कुमार निवासी गांव धवाड़ी डाकघर तल्याहड़ के पिता सेवक राम (63) को सीने में दर्द उठी।
विज्ञापन
उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया गया। प्रारंभिक जांच में सेवक राम को हार्ट अटैक बताया गया। जोनल अस्पताल में इलाज दौरान 25 फरवरी को उनकी मौत हो गई। पति सेवक राम के निधन का सदमा पत्नी रामकला देवी (60) नहीं सह पाई। पति के निधन के एक दिन बाद 27 फरवरी को रामकला देवी को भी हार्ट अटैक आ गया। इससे शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे रामकला देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार राकमला देवी व सेवक राम दोनों एक-दूसरे पूरक थे और हमेशा साथ रहते थे। अंतिम क्षणों में भी रामकला देवी का पति सेवक राम के प्रति प्रेम व स्नेह बरकरार था। उधर, हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मी विकास सभा के प्रधान चेत राम ने सेवक राम व रामकला देवी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों की समाज में भरपाई करना मुश्किल है।
विज्ञापन