{"_id":"6a352b4b421399a00f0f4c65","slug":"dav-new-shimla-emerges-as-overall-champion-in-football-tournament-shimla-news-c-19-sml1002-740826-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: फुटबाल प्रतियोगिता में डीएवी न्यू \nशिमला बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: फुटबाल प्रतियोगिता में डीएवी न्यू शिमला बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट में दिखाया दमखम
अंडर-17 में दयानंद पब्लिक स्कूल उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट की फुटबाल प्रतियोगिता में डीएवी न्यू शिमला ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में तीन डीएवी स्कूलों के 70 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में डीएवी न्यू शिमला ने जीत हासिल की।
दयानंद पब्लिक स्कूल ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 की अंतर-विद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी की। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस प्रतियोगिता में डीएवी न्यू शिमला ने अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों में खिताबी जीत हासिल की। अंडर-17 वर्ग में डीएवी न्यू शिमला और दयानंद पब्लिक स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में डीएवी न्यू शिमला विजेता बना। दयानंद पब्लिक स्कूल को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं अंडर-19 वर्ग के फाइनल मैच में डीएवी न्यू शिमला ने डीएवी लकड़ बाजार को हराया। डीएवी न्यू शिमला ने इस वर्ग में भी विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। डीएवी लक्कड़ बाजार उपविजेता रहा। मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपम ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। अन्य टीमों का मनोबल भी बढ़ाया।