फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Daughters will no longer be afraid but will fight mischievous elements boldly.

Shimla News: बेटियां अब डर कर नहीं, डटकर करेंगी शरारती तत्वों का मुकाबला

Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Daughters will no longer be afraid but will fight mischievous elements boldly.
एक्सकलूसिव
विज्ञापन


महिला आयोग शुरू करेगा कानून और आत्मरक्षा की पाठशाला, न्याय पाने के लिए दी जाएगी अधिकारों की जानकारी
हमला होने पर खुद की रक्षा करने के दिए जाएंगे टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल की बेटियां अब डर कर नहीं, शरारती तत्वों का डटकर मुकाबला करेंगी। इन्हें मजबूत बनाएगा राज्य महिला आयोग।

राज्य महिला आयोग महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। आयोग प्रदेशभर में कानून और आत्मरक्षा की पाठशाला शुरू करेगा। इसका मकसद हर महिला को उसके संवैधानिक अधिकारों की पूरी जानकारी देना और मुश्किल हालात में खुद की रक्षा करने के काबिल बनाना होगा। राज्य महिला आयोग इस अभियान को अकेले नहीं चलाएगा। इसमें हिमाचल में महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओ और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर गांव-गांव तक पहुंच बनाई जाएगी। इसके लिए आयोग ने प्लान तैयार कर लिया है।
यह अभियान जल्द शुरू होना और इसके तहत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। आयोग की ओर से स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन आयोजनों में दो बड़े पहलुओं पर जोर दिया जाएगा। पहला कानून का पाठ जिसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून, पॉक्सो एक्ट और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई जाएगी।
विज्ञापन


दूसरा आत्मरक्षा का अभ्यास जिसमें ट्रेनर की मदद से बेटियों को सेल्फ डिफेंस की बेसिक तकनीक सिखाई जाएंगी। इन्हें हमले की स्थिति में खुद को कैसे बचाना है, आसपास की चीजों को हथियार कैसे बनाना है और खतरे को भांपकर तुरंत रिएक्ट कैसे करना है, इसकी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें कराटे का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
राज्य में महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है। आयोग ने प्रदेश भर में ग्रामीण और शहरी सभी स्थानों पर बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्लान तैयार कर रहा है। इसके अंतर्गत हर महिला और बच्ची तक पहुंच बनाई जाएगी। आयोग आचार संहिता हटने के बाद जिला वार इस अभियान को शुरू करेगा।
-विद्यानेगी, हिमाचल प्रदेश महिला आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article