फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Daughter Commit Suicide after his Father death at Hamirpur.

बीमार पिता की मौत के बाद बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, सब सन्न

Sun, 14 Aug 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
Daughter Commit Suicide after his Father death at Hamirpur.

बीमार पिता की मौत के बाद बेटी ने खौफनाक कदम उठा लिया। इस दौरान इस बेटी की मां और भाई बेसुध पड़े थे। मगर सदमे में बेटी ने बड़ा कदम उठा लिया। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर का है।

विज्ञापन


यहां ग्राम पंचायत नेरी के गांव कमलाह में बारहवीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई। पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी ने कमरे में जाकर जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार को पिता और बेटी की अर्थी घर से एक साथ उठी। पिता और बेटी की मौत की इस घटना से पूरे गांव में मातम है। कमलाह निवासी रूप लाल दिल्ली में एक दुकान करता था जबकि पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की बीमारी से हुई थी मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Daughter Commit Suicide after his Father death at Hamirpur.

शुक्रवार को बीमारी से रूप लाल की दिल्ली में मौत हो गई। जैसी ही पिता की मौत की खबर घर पहुंची तो बेटी जोर-जोर से रोने लगी। सायं करीब सवा आठ बजे जब पत्नी और छोटा बेटा घर पर बेसुध पड़े थे तो बेटी ने कमरे में जाकर जहर खा लिया।

परिजनों को जब बेटी के जहर निगलने का पता चला तो वे उसे हमीरपुर अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को गांव के एक श्मशानघाट पर पिता-बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध ने कहा कि नेरी पंचायत के कमलाह में जहर खाकर एक लड़की की मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed