फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dangu patient discoverd in IGMC

आईजीएमसी में स्क्रब के बाद अब डेंगू के आए मरीज

Mon, 25 Oct 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
dangu  patient discoverd in IGMC
OLYMPUS DIGITAL CAMERA
ओपीडी में उपचार के लिए आए दो मरीज टेस्ट के बाद निकले पॉजिटिव, लोगों में हड़कंप
विज्ञापन

क्रॉसर
कोटखाई और शिमला के रहने वाले है दोनों मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में स्क्रब टायफस के बाद अब डेंगू के मरीजों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अस्पताल में दो मरीजों के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों की हालत स्थिर है।
प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में डेंगू से पीड़ित मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। लक्षण दिखने के बाद चिकित्सक मरीजों के डेंगू टेस्ट करवा रहे हैं। इनमें जिला शिमला के कोटखाई के 42 और शिमला की 21 साल की लड़की इस बीमारी से पीड़ित पाई गई हैं। दोनों मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है। चिकित्सकों का कहना है कि बार्डर एरिया में बिलासपुर, चंडीगढ़ और दिल्ली गए लोग ही इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

एडीज मच्छर के काटने से होता है डेंगू
डॉक्टरों का कहना है कि एडीज नामक मच्छर की प्रजाति के काटने से यह बीमारी होती है। इस मच्छर के काटने पर विषाणु तेजी से मरीज के शरीर में असर दिखाते हैं। इस कारण तेज बुखार और सिरदर्द होती है। इसे हड्डी तोड़ बुखार या ब्रेक बोन बुखार भी कहा जाता है। डेंगू होने पर मरीज के खून में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटती है। इससे कई बार जान जोखिम में पड़ जाती है। इन दिनों आईजीएमसी की मेडिसिन ओपीडी में तेज सिरदर्द संबधित बीमारियों की ओपीडी लगातार बढ़ रही है। दूसरी ओर अब तक आईजीएमसी में 353 लोग स्क्रब टायफस पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के मामले अधिकतर बरसात में आते हैं। डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन में काटते हैं। यह मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं। डेंगू कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को आसानी से होता है।
डेंगू की पहचान और लक्षण
डेंगू के लक्षण तीन से चौदह दिन बाद दिखते हैं। इसमें तेज ठंड और बुखार होता है। वहीं सिर और आंखों में भी दर्द हो जाता है। इसके अलावा शरीर और जोड़ों में दर्द में रहता है। चमड़ी के नीचे लाल धब्बे होना और जी मिचलाना, उल्टी तथा दस्त होना इसके लक्षण हैं। इस बीमारी के होने पर भूख भी कम होने लगती है। स्थिति गंभीर होने पर आंखों और नाक से खून आ जाता है। इससे व्यक्ति शॉक में चला जाता है, डेंगू शॉक भी कहा जाता है। हालांकि तब होगा जब प्लेटलेट्स दस हजार से कम हो जाएगा।

पहाड़ों में नहीं होता डेंगू
वाला मच्छर : डॉ. उष्येंद्र
आईजीएमसी के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने कहा कि शिमला में डेंगू फैलने के चांस काफी कम हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे लोग दूसरे राज्यों से घूमकर आए हैं। कहा कि डेंगू मच्छर चार से पांच हजार फीट की ऊंचाई में नहीं होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। पानी की कमी भी शरीर में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed