{"_id":"af622f071132125330d82d9705d6be31","slug":"dance-festival-at-gaiety-theater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेयटी थियेटर में नृत्य उत्सव, झूमने को रहें तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेयटी थियेटर में नृत्य उत्सव, झूमने को रहें तैयार
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 16 से 19 अक्तूबर तक नृत्योत्सव का आयोजन होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति उपमा चौधरी ने कहा है कि ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 16 से 19 अक्तूबर तक चलने वाले नृत्योत्सव के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
यह चार दिवसीय नृत्य उत्सव भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की तरफ से संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। चौधरी मंगलवार को नृत्य उत्सव की तैयारियों में लगे विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि नृत्योत्सव के दौरान सभी तरह के इंतजामों के लिए 13 समितियों का गठन किया गया है। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के रहने और प्रदर्शन से संबंधित सभी तरह के इंतजामों के लिए सहयोग स्थापित करने के लिए छह संपर्क अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें जिला भाषा अधिकारी भीम सिंह चौहान, पर्यटक सूचना अधिकारी दिनेश गुलेरिया, कंचन बेदी, व्युत्पत्ति शास्त्री गोपाल दिलैक, होटल निरीक्षक रवि धीमान और पंजीकरण अधिकारी हरि सिंह चौहान शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान गेयटी थियेटर में प्रवेश के लिए थियेटर काउंटर पर पास नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे, जो 14 अक्तूबर से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलने शुरू होंगे।