फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dalai Lama said that I will work for Tibet even at the age of 100

Dalai Lama Statement: दलाई लामा बोले- 100 साल की आयु में भी तिब्बत के लिए करूंगा काम

Fri, 24 Jun 2022 10:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jun 2022 10:55 PM IST
सार

दलाई लामा ने कहा कि मैं अपनी आयु के 80 वर्ष पूरे कर चुका हूं। मेरी यह इच्छा है कि मैं अपने जीवन के 90 या 100 साल भी पूरे कर लूंगा, तो भी तिब्बत के लिए कार्य करता रहूंगा। 

विज्ञापन
Dalai Lama said that I will work for Tibet even at the age of 100
धर्मगुरु दलाई लामा। - फोटो : ANI

विस्तार

 धर्मगुरु दलाई लामा की लंबी आयु के लिए शुक्रवार सुबह 1,500 तिब्बतियों ने मुख्य तिब्बती मंदिर में प्रार्थना सभा की। इस दौरान दलाई लामा ने कहा कि मैं अपनी आयु के 80 वर्ष पूरे कर चुका हूं। मेरी यह इच्छा है कि मैं अपने जीवन के 90 या 100 साल भी पूरे कर लूंगा, तो भी तिब्बत के लिए कार्य करता रहूंगा। मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और दिमाग में भी अपने कार्य के प्रति स्पष्टता है। ऐसे में मुझमें और 20 साल तक जीने की इच्छा है। तिब्बत के भाग्य का सूरज एक बार फिर से चमकेगा। तिब्बत एक बार फिर से स्वतंत्रता प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि चीन में बैठे बहुत से लोग तिब्बत के महत्व पर ध्यान दे रहे हैं।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों सहित दुनिया भर के लोग तिब्बती परंपराओं के प्रति दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका कारण इतना ही है कि तिब्बत का अस्तित्व हमेशा मजबूती के साथ टिका रहेगा और तिब्बती संस्कृति पूरी दुनिया के कल्याण में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लिया है। अब यहां पंडित जवाहर लाल नेहरू की ओर से बताई गई खूबसूरत कांगड़ा घाटी में भारत सरकार का मेहमान बनकर रह रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed