{"_id":"6371f3530d1b2819cb14a13d","slug":"dalai-lama-diksha-karyakram-will-give-boom-to-tourism-industry-in-mcleodganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: पर्यटन कारोबार को चमकाएगा धर्मगुरु दलाईलामा का दीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: पर्यटन कारोबार को चमकाएगा धर्मगुरु दलाईलामा का दीक्षा कार्यक्रम
Mon, 14 Nov 2022 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:21 PM IST
सार
दिसंबर माह में होने वाली धर्मगुरु दलाईलामा की टीचिंग को लेकर देश-विदेश के पर्यटकों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में दिसंबर माह में होने वाली धर्मगुरू दलाईलामा की दीक्षा पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। दलाईलामा टीचिंग के लिए पर्यटन नगरी के होटलों में अभी से ही ऑनलाइन एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज देश-विदेशों से बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के अनुयायी पर्यटन नगरी का रुख करेंगे। इससे पर्यटन कारोबार के साथ लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे स्थानीय व्यापारियों, टैक्सी-ऑटो चालकों को भी राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
वहीं अब होटल कारोबार भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बरसात के बाद त्योहारी सीजन में भी होटल कारोबार सामान्य रहा था। वहीं अब मौसम में परिवर्तन होने के साथ वीकेंड पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इस सप्ताह वीकेंड पर पर्यटन नगरी के होटलों में 50 फीसदी की होटल बुकिंग दर्ज की गई है। वहीं होटल कारोबारियों की मानें तो आने वाले समय में इस संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
होटलों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में होटल कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। इस वीकेंड पर पर्यटन नगरी धर्मशाला के होटलों में करीब 50 फीसदी बुकिंग दर्ज की गई। वहीं दिसंबर माह में होने वाली धर्मगुरु दलाईलामा की टीचिंग को लेकर देश-विदेश के पर्यटकों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। - राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन स्मार्ट सिटी, धर्मशाला
विज्ञापन